घर में शांति और सकारात्मकता बढ़ाने के 5 असरदार वास्तु उपाय

blog-banner

28

May

घर में सुख-शांति का वातावरण हो तो जीवन में भी सुख-शांति रहती है। जब आपके घर में सकारात्मक ऊर्जा बहती है, तो आपके रिश्तों, मनःस्थिति, स्वास्थय, यहां तक की आपके वित्त में भी सुधार ला सकती है। किन्तु कभी-कभी घर का वातावरण बिना किसी स्पष्ट कारण के ही अशांत हो जाता है। लम्बे झगड़े, तनाव, चिड़चिड़ापन या आर्थिक समस्याओं के कारण मानसिक और शारीरिक थकान होने लगती है। लेकिन यह समस्या केवल बहरी परिस्थितियों के कारण नहीं होती, बल्कि आपके घर में वास्तु दोष होने के कारण भी हो सकती हैं। वास्तुशास्त्र के अनुसार, जब घर का संतुलन ठीक न हो तो नकारात्मक ऊर्जा उत्पन्न होती है, जो घर में क्लेश अशांति, और तनाव लाती है। ऐसे में घर में सामंजस्य और संतुलन पुनःस्थापित करना आवश्यक हो जाता है। 

एस्ट्रोमंच के विशिष्ठ ज्योतिषाचार्य आपके घर की समस्याओं को सुनकर उसका सही और सरल उपाय बता सकते हैं, जिससे आप के घर का वातावरण फिर से निर्मल और शांत हो सके। आज ही हमारी निःशुल्क ज्योतिषाचार्य से बात करने की सेवा (free talk to astrologer) का लाभ लें और अपनी समस्याओं का सही समाधान प्राप्त करें। अथवा आप वास्तुशास्त्र की सहायता से भी अपनी दुविधा का समाधान कर सकते हैं। वास्तुशास्त्र (home vastu) में कुछ आसान उपाय हैं जो आपके घर और जीवन में फिर से शान्ति और सुख ला सकते हैं, वो भी बिना किसी तोड़-फोड़ या नवीनीकरण के! आइये जानते हैं की वो कौनसे वास्तु के उपाय (vastu tips for home) हैं और उन्हें कैसे अपने घर और जीवन में सम्मिलित कर सकते हैं: 

1. मुख्य द्वार को साफ और सुसज्जित रखें

घर का मुख्य द्वार ही घर में आने वाली सभी ऊर्जाओं का प्रमुख द्वार होता है। इसी द्वार से सब तरह की ऊर्जा, चाहे वो सकारात्मक हो या नकारात्मक, घर में प्रवेश करती हैं। इसलिए मुख्य द्वार को हमेशा स्वच्छ और सुसज्जित रखना चाहिए। मुख्य द्वार के आस पास अनावश्यक वस्तुएँ न रखे। और अगर आपकी घंटी, दरवाजा, या पायदान टूटा या जर्जर हो गया हो तो उसे तुरंत बदल दें। प्रमुख द्वार को खाली रखने से हवा, तेज, और ऊर्जा का अविरल प्रवाह घर को और जीवन को ऊर्जावान बनाता है। घर की ऊर्जा को शुद्ध करने के लिए (cleansing your home’s energy with vastu) और घर में सकारात्मकता बढ़ाने के लिए आप मुख्य द्वार पर शुभ चिन्ह (जैसे की स्वस्तिक, ॐ, या श्री के चिन्ह) लगा सकते हैं। यह शुभ चिन्ह दैवी कृपा के साथ साथ धनात्मकता और प्रतीति में भी वृद्धि करते हैं। 

2. तुलसी और मनी प्लान्ट सही दिशा में रखें

घर के वास्तु (vastu shastra for home) में पौधों का बहुत विशिष्ट महत्व है। पौधों को घर में या घर के बगीचे में लगाने से घर की सुंदरता तो बढ़ती ही है, साथ ही साथ सकारात्मक ऊर्जा में भी बढ़ावा होता है। घर में पेड़-पौधे होने से वातवरण में शुध्दि, जीवन में सुख-शांति, एवं धन में वृद्धि भी हो सकती है। किन्तु उसके लिए सही पौधे सही दिशा में लगाना आवश्यक है। और वास्तु में घर में तुलसी का पौधा रखना बहुत शुभ माना जाता है। तुलसी का हमारे जीवन में एक धार्मिक महत्व तो है ही, पर उससे बढ़कर भी तुलसी के बहुत लाभ है।  आयुर्वेदिक उपचारों से लेकर घर की नकारात्मकता दूर करने में तुलसी बहुत लाभदायी रहती है। इसलिए घर में तुलसी अवश्य उगाएं और इसे रोज़ जल चढ़ाएं और शाम को तुलसी के पास दीपक जलाएँ। अगर घर में अशांति का कारण वृत्तिक समस्याएं हैं, तो घर में मनी प्लान्ट उगायें। इसे दक्षिण-पूर्व यानी आग्नेय दिशा में रखने से धनलाभ होता है और आर्थिक स्थिरता को बढ़ावा मिलता है। 

3. घर में मंत्रों की ध्वनि से सकारात्मकता लाएँ 

मंत्रोच्चार को वास्तु शास्त्र में भी बहुत शुभ और लाभदायी माना गया है। प्रातः काल एवं संध्या काल में शंख बजाना, घंटी बजाना, और घर के आँगन में और तुलसी के पास दीप जलाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ता है और शांति आती है। मंत्रोच्चारण से नकारात्मकता दूर होती है, जिससे घर का शुद्धिकरण भी होता है। सप्ताह में कम से कम एक बार घर में गायत्री मंत्र या महामृत्युंजय जाप करें। इससे घर का शुद्धिकरण होगा और घर की ऊर्जा भी संतुलित रहेगी।

4. टूटी या बंद घड़ियों को तुरंत हटाएँ

घर में घड़ी या समय से जुडी वस्तुएँ जो होती हैं, वो ऊर्जा के प्रवाह को संतुलित करती हैं। अतः इन वस्तुओं का सही तरह से चलते रहना आवश्यक है। यदि आपके घर में घड़ी या समय से जुड़ी अन्य कोई भी वस्तु बंद पड़ गयी है या खराब हो गयी है तो उसे तुरंत ठीक करवाएं या हटा दें। टूटी हुई घड़ी ऊर्जा के प्रवाह को बाधित करने लगती हैं जिससे घर में नकारात्मकता बढ़ती है और समय ख़राब चलने लगता है। घड़ी को पूर्व या उत्तर दिशा में लगाएँ, इससे घर में सकारात्मकता बढ़ेगी। 

5. दक्षिण-पूर्व दिशा में घी का दीपक जलाएँ

कहते हैं की जिस घर में माता लक्ष्मी का वास हो या उनकी कृपा हो उस घर में सदैव समृद्धि और आर्थिक स्थिरता रहती है। यदि आप भी घर में माँ लक्ष्मी की कृपा बनाये रखना चाहते हैं तो प्रतिदिन, विशेषतः शुक्रवार को, दाक्षि-पूर्व दिशा में घी का दीपक जलाएँ। घी का दीपक जलाना घर के वस्तु (home vastu) के अनुसार अत्यंत फलदायी होता है। यह न सिर्फ देवी लक्ष्मी की कृपा को आकर्षित करता है बल्कि घर में आर्थिक स्थिरता और सकारात्मक ऊर्जा भी लाता है।

उपसंहार

इन छोटे-छोटे लेकिन प्रभावशाली वास्तु उपायों (vastu tips for home) को अपनाकर आप अपने घर में सकारात्मक ऊर्जा, सुख-शांति, और समृद्धि का स्थायी वातावरण बना सकते हैं। अगर फिर भी आपको लगता है कि घर में कोई अज्ञात बाधा है या नकारात्मकता बनी हुई है तो कुंडली और गृहदोष की जांच ज़रूरी हो सकती है। कई बार हम सभी उपाय करने के बावजूद भी घर में अशांति, आर्थिक रुकावट, या मानसिक तनाव महसूस करते हैं। इसका कारण घर में वास्तु (home vastu) दोष होना या कुंडली से सम्बंधित गृह बाधा भी हो सकते हैं। ऐसे में सही मार्गदर्शन लेना बेहद ज़रूरी है। एस्ट्रोमंच (AstroManch) पर आप बिल्कुल निःशुल्क ज्योतिष सलाह (free astrology consultation) प्राप्त कर सकते हैं, जहाँ अनुभवी ज्योतिषाचार्य या वास्तु विशेषज्ञ (vastu shastra expert) आपकी समस्या को समझकर सटीक समाधान बताते हैं। 

आज ही निःशुल्क ज्योतिष सलाह (free talk to astrologer) का विकल्प चुनें और अपने घर की ऊर्जा को संतुलित करने की दिशा में पहला कदम बढ़ाएं।
 

 




 

Help